नोएडा में हिंसक हुआ प्रदर्शन, क्यों सुलगी विरोध प्रदर्शन की आग

0

 नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में पिछले तीन-चार दिनों से सुलग रहा मजदूरों का गुस्सा आखिरकार सोमवार सुबह फूट पड़ा। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हजारों की संख्या में कर्मचारी सड़कों पर उतर आए और जमकर आगजनी तोड़फोड़ की। कर्मचारियों के प्रदर्शन के कारण सेक्टर-62, फेज-2 और NH-9 समेत नोएडा के कई प्रमुख हिस्से बुरी तरह प्रभावित हुए और सड़कों पर लंगा जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों ने न केवल सड़कों को जाम किया, बल्कि कई जगह वाहनों के आगे लेटकर भी अपना विरोध दर्ज कराया। कंपनी के बाहर भी कर्मचारियों ने जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की। इन्होंने पुलिस वाहनों को भी निशाना बनाया और कई वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की और कुछ को आग के हवाले कर दिया।नॉएडा प्रोटेस्ट: मजदूरों का प्रदर्शन हिंसक हुआ

नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की और पत्थरबाजी की। बड़ी संख्या में मजदूर वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर एकत्र हुए थे। एक झड़प के बाद स्थिति बेकाबू हो गई, जिससे सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। पत्थरबाजी से हालात और बिगड़ गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासन ने पहले ही शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here