नगर मुख्यालय में फैले अवैध अतिक्रमण के चलते राहगीरों को आवागमन में खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था और उक्त समस्या से आमजनों को निजात दिलवाने के लिए तहसीलदार के निर्देश पर अतिक्रमणकारियों को गत ५ जनवरी को नोटिस जारी कर अपना अतिक्रमण ९ जनवरी तक हटाने के निर्देश दिये गये थे। नोटिस मिलने के बाद अतिक्रमणकारियों क ेद्वारा अवैध रूप से बिना सक्षम अनुमति के आबंटित व अतिक्रमित भूमि पर चबूतरा व सामग्री रखा गया है उसे दुकानदार स्वयं हटाने लगे है और जिन लोगों के द्वारा नोटिस जारी होने के बाद भी अपना अतिक्रमण नही हटाया जा रहा है उनका अतिक्रमण प्रशासन के द्वारा ९ जनवरी के बाद से हटाने की कार्यवाही की जायेगी। अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी होने के बाद से जिन लोगों ने पक्का अतिक्रमण किया है उनमें हड़कप सा मच गया है अगर प्रशासन का बुलडोजर कच्चा व पक्का अतिक्रमण पर चलेगा तो उन्हे खासा नुकसान हो सकता है इस बात से वे चिंतित है परन्तु प्रशासन के द्वारा नगर मुख्यालय को व्यवस्थित एवं अवैध अतिक्रमण से हो रही परेशानियों से आमजनों को निजात दिलवाने के लिए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है।
हाई स्कूल मार्ग पर किये गये अतिक्रमणकारियों को हुआ नोटिस जारी
नगर मुख्यालय के बस स्टैण्ड से हाई स्कूल मार्ग स्थित सराठी जलाशय अमोली माईनर पर अवैध रूप से किये गये अतिक्रमणकारी दुकानदारों को जल संसाधन सर्वेक्षण उपसंभाग बालाघाट के द्वारा ७ जनवरी को नोटिस जारी किया गया है। हाई स्कूल मार्ग के सराठी जलाशय अमोली माईनर पर जिन लोगों ने शासकीय जमीन पर अतिक्रमण किया है जिनकी सुनवाई ९ जनवरी को सर्वेक्षण उपसंभाग बालाघाट में की जायेगी जिसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही प्रशासन के द्वारा की जायेगी।










































