बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में घर बसा चुकी हों, लेकिन अपने कल्चर से उन्हें आज भी उतना ही प्यार है। हाल ही में प्रियंका लॉस एंजेलिस में सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में शामिल हुईं, जहां वो पंजाबी गानों पर जमकर डांस करती हुई नजर आईं। इस वीडियो में स्टेज पर दिलजीत पंजाबी गाना गा रहे हैं और प्रियंका ऑडियंस में इंजॉय करती हुई उन्हें खूब चीयर कर रही हैं। प्रियंका के साथ यूट्यूबर लिली सिंह भी नजर आ रही है। बता दे, प्रियंका के साथ लिली सिंह भी दिलजीत की बड़ी फैन हैं। उनका ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।