पंजाब और हरियाणा में रविवार से शुरू होगी धान की खरीदी, किसान मोर्चा ने की प्रदर्शन वापस लेने की घोषणा

0

हरियाणा और पंजाब में धान की खरीद कल शुरू हो जाएगी है। दिल्‍ली में केंद्रीय मंत्रियों से बात करने के बाद मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने इसकी घोषणा की। सीएम मनोहरलाल व अश्विनी चौबे की दिल्‍ली में वार्ता के बाद की घोषणा मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल के साथ केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति व उपभोक्‍ता राज्‍यमंत्री अश्‍वनी चौबे ने कहा कि हरियाणा और पंजाब में धान की खरीद कल से शुरू हो जाएगी। उन्‍होंने कहा कि मानूसन में देरी के कारण केंद्र सरकार ने धान की खरीद शुरू करने काे 1 अक्‍टूबर की बजाए 11 अक्‍टूबर से करने का फैसला किया था। सीएम ने इसके लिए प्रयास शुरू कर थे। मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल इस संबंध में केंद्रीय मंत्रियों से बात करने के लिए दिल्‍ली गए हैं। हरियाणा में धान की खरीद में देरी के विरोध में शनिवार को किसान सड़कों पर उतर आए। धान की खरीद कल से शुरू करने के फैसले के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदर्शन वापस लेने की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here