पंजाब कांग्रेस में आखिर क्या पक रहा? जाखड़ से मिले सिद्धू, मुख्यमंत्री अमरिंदर से मिलने पहुंचे हरीश रावत

0

नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस में मचा घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने जहां पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ से पंचकूला स्थित उनके आवास पर मुलाकात की तो वहीं पंजाब कांग्रेस के प्रभारी महासचिव हरीश रावत पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मोहाली स्थित आवास पर पहुंचे।

इससे पहले सिद्धू ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश रावत भी इस बैठक में मौजूद थे। 

वहीं इसी बीच खबर है कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और उनके समर्थक नेता पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाने के खिलाफ हैं। अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी से पत्र लिखकर आग्रह भी किया कि सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत की संभावना पर प्रतिकूल प्रभाव होगा। उन्होंने यह पत्र ऐसे समय लिखा है जब ऐसी चर्चा है कि कांग्रेस आलाकमान सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष और कोई अन्य महत्वपूर्ण भूमिका दे सकता है।

रावत ने गुरुवार को कहा था कि आलाकमान एक ऐसे फार्मूले पर काम कर रहा है जिससे अमरिंदर सिंह और सिद्धू दोनों मिलकर काम करें और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाएं। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों से पंजाब कांग्रेस में खुलकर कलह देखने को मिल रही है। पूर्व मत्री नवजोत सिंह सिद्धू और कुछ अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here