पंजाब किंग्स ने साल 2023 आईपीएल सत्र के लिए इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कोच ट्रेवर बेलिस को अपना मुख्य कोच बनाया है। बेलिस इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कोच भी रहे थे। इनकी कोचिंग में ही इंग्लैंड ने साल 2019 क्रिकेट विश्व कप जीता था। वह कोलकाता नाइट राइडर्स के सहयोगी स्टाफ में भी रहे थे। बेलिस को पंजाब किंग्स ने अनिल कुंबले की जगह कोच बनाया है। कुंबले का अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया जाना पहले ही तय हो गया था क्योंकि उनके कोच रहते पंजाब किंग्स पिछले तीन सत्र से प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पा रही थी।
पंजाब किंग्स के अनुसार टीम बेलिस के मार्गदर्शन में आगे बढ़ेगी। वह काफी अच्छे कोच हैं और उनका रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है। ऐसे में प्रबंधन को उम्मीद है कि टीम उनके मार्गदर्शन में जीत दर्ज करेगी। पंजाब ने साल 2008 के बाद से खिताब नहीं जीता है। टीम इसके साथ ही बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी बरकरार रखेगी।