भारत में लोगों को पतंगबाजी का बेहद शौक है। कई स्थानों में इससे संबंधित कॉम्पिटिशन भी होती है। कई लोग अपने पतंगबाजी के तरीके को वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। अब पतंगबाजी से जुड़ा का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जिससे देखने के बाद यूजर्स का दिमाग चकरा गया है। दरअसल वीडियो में पतंग उड़ाते हुए एक आदमी हवा में उड़ गया। वह काफी देर तक रस्सी को पकड़कर हवा में लटकता रहा। हालांकि बाद में उसे नीचे उतारा गया। शख्स को हल्की चोट भी लगी हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति पतंग उड़ाते समय हवा में उड़ गया। बताया जा रहा है कि शख्स अपने दोस्तों के साथ जूट की रस्सियों से बंधी बड़ी पतंग को उठाने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही पतंग ने ऊपर उठना शुरू किया। सभी ने छोड़ दिया और शख्स उसे पकड़े रह गया। जिसके कारण वो हवा में उड़ गया। यह वीडियो श्रीलंका के जाफना इलाके का बताया जा रहा है।
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा है। श्रीलंका ट्वीट नाम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर किया गया है। पोस्ट में कैप्शन लिखा है, नाटकीय वीडियो में जाफना इलाके में एक युवक पतंग के साथ हवा में उड़ता दिख रहा है। युवक को मामूली चोटें आई है। इस वीडियो को 30 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।