पति की दीर्घायु के लिए सौभाग्यवती महिलाओ ने रखा निर्जल व्रत

0

अखंड सौभाग्य का महापर्व करवा चौथ गुरुवार को जिला मुख्यालय सहित अन्य ग्रामीण अंचलों में धार्मिक विधि-विधान के साथ मनाया गया। जहां सुहागिन महिलाओ ने अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जल व्रत धारण कर भगवान शिव ,माता पार्वती, कार्तिकेय और भगवान गणेश सहित चंद्रमा की विशेष पूजा-अर्चना की।इसके अलावा सुहागिन व्रतधारी महिलाओ ने सोलह श्रृंगार कर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानो में भाग लिया वही जगह जगह सामुहिक रूप माता करवा की कथा का वाचन कर मा करवा की विशेष आराधना की गई।जहां शाम को चंद्रोदय के बाद छलनी में चांद और अपने सुहाग के चेहरे का दीदार कर पति के हाथों जल ग्रहण कर महिलाओ व्रत खोला। अखंड सौभाग्य के इस व्रत को लेकर नगर की महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया जहां महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए निर्जल व्रत धारण कर पूरे दिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए वही शाम के वक्त सोलह श्रृंगार कर नगर के राम मंदिर, सहित नगर के विभिन्न वार्डो में आयोजित सामूहिक धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया जहां उन्होंने माता करवा की कथा सामूहिक रूप से सुनकर, मां करवा की सामूहिक आरती उतारी, वही सामूहिक रूप से पूजा पाठ में भाग लिया जिसके बाद देर शाम छलनी में चांद और पति का एक साथ दीदार कर पति के हाथों जल ग्रहण कर करवा चौथ का व्रत पूरा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here