पति ने की पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर नृशंस हत्या

0

रामपायली थानान्र्तगत ग्राम पंचायत सिंगोडी में एक ३५ वर्षीय महिला की उसके ही पति ने कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। यह घटना ६ फरवरी की सुबह १० बजे की है। मृतिका का नाम अनिता राहंगडाले है वही उसके आरोपी पति का नाम यूरेन्द्र राहंगडाले है जो करीब ४२ का है। बताया जा रहा है की यह घटना घरेलू व प्रापर्टी संबंधी विवाद को लेकर हुई है। मृतिक के ३ बच्चे है जिसमें दो लड़के व एक लड़की है। जिनकी उम्र क्रमश: १०,८ व ६ वर्ष है। वही आरोपी पति यूरेन्द्र ने अपनी पत्नी अमिता को घर के आंगन में कुल्हाड़ी से वार किया है जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुॅचकर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिये रामपायली भेज दिया है वही मामले में मर्ग कायमी की है।

घटना स्थल से फरार हो गया था पति

यहां यह बताना लाजमी है की सुबह १० बजे इस घटना को कारित करने के बाद आरोपी पति घटना स्थल से फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने लगभग १२ बजे ग्राम से ही पकड़ लिया।

देवरानी और देवर के बीच क्या विवाद हुआ नही है जानकारी – जेठानी

इस संबंध में पद्मेश को जानकारी देते हुये मृतिका की जेठानी कविता राहंगडाले ने बताया की वे लोग कटंगी में रहते है। ग्राम सिंगोड़ी में उसका देवर व देवरानी रहते थे। जिनके बीच क्या हुआ मुझे नही पता है। थोड़ा बहुत वाद विवाद तो हर घर में होता है मगर आज की घटना क्यों घटित हुई उन्हे किसी प्रकार की जानकारी नही है। घटना की जानकारी लगते ही हम लोग तत्काल सिंगाड़ी आये है।

तत्काल पुलिस को दी जानकारी – सरपंच प्रतिनिधि

वही सरपंच प्रतिनिधि देवनाथ बोपचे ने पद्मेश को बताया की उन्हे मोबाईल पर मृतिका के पड़ोसी ने इस घटना की जानकारी दी। जब मौके पर वे पहुॅचे तो मृृतिका शांत हो गई थी। उन्होने तत्काल इस घटना की जानकारी दूरभाष पर रामपायली थाना को दी। जिसने मौके पर पहुॅचकर अपनी कार्यवाही को अंजाम दिया और शव को रामपायली पीएम के लिये लाया गया है। उन्होने बताया की मृतिका के तीन बच्चे है। घटना का कारण क्या है उसके बारे में उन्हे भी जानकारी नही है।

मर्ग कायमी कर की जा रही जॉच – थाना प्रभारी

इस मामले में थाना प्रभारी रामपायली सुनिल बनोरिया ने पद्मेश को बताया की मृतिका का नाम अमिता राहंगडाले है वही उसके आरोपी पति का नाम यूरेन्द्र राहंगडाले है। जिसने अपनी पत्नी की हत्या कुल्हाडी से की है। जिसकी जब्ती बना ली गई है। वही मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। सर्वप्रथम हमारे द्वारा मर्ग कायमी की गई है। श्री बनोरिया ने बताया की आरोपी घटना कारित करने के बाद घर से लपाता हो गया था जिसे हमारे द्वारा पकड़ लिया गया है और उसे अपनी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। श्री बनोरिया ने बताया की फिलहाल आरोपी ने यह घटना को क्यों अंजाम दिया है इस बारे में हम लोग जॉच कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here