मछली की सब्जी नहीं बनाई तो पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0


बालाघाट (पद्मेश न्यूज)। रूपझर थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम चिखलाझोड़ी के दहीयानटोला में मछली की सब्जी नहीं बनाने सेे गुस्साये एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक अशोक पिता सुन्नेलाल भलावी 27 वर्ष ग्राम चिखलाझोड़ी के दहीयानटोला निवासी की लाश उसके घर से बरामद की गई। रुपझर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक भलावी अपनी पत्नी सीमा बाई के साथ मजदूरी करता था।जिनकी 2 वर्ष की बेटी महक है। अशोक भलावी शराब पीने का आदी था। 30 जुलाई के शाम बजे अशोक भलावी नाले से मछली लेकर घर आया और पत्नी सीमा को मछली की सब्जी बनाने बोला और गांव के बाहर स्कूल तरफ चर रही बकरी को लाने के लिए चला गया था। रात्रि 8 .30 बजे अशोक भलावी बकरी लेकर घर आया और वह शराब पिया हुआ था। घर आकर उसने अपनी पत्नी सीमा से बोला कि मछली की सब्जी बनाई क्या । सीमा बोली की मेरी छोटी सी बच्ची है, घर में लाइट नहीं है, मैं अंधेरे में मछली कैसे धुलती और बनाती तब अशोक भलावी शराब के नशे में सीमा को गंदी गंदी गालियां देते हुए बोला कि मैं तेरे को और तेरी लडक़ी को कुल्हाड़ी से काटता हूं कहकर कुल्हाड़ी लेकर सीमा तरफ दौड़ा तब सीमा जान बचाने के लिए अपनी लडक़ी महक को लेकर पड़ोसी समारूलाल मरकाम के घर चली गई। सीमा रात्रि में समारू लाल की पत्नी हीरोंदी बाई से चादर मांगकर उसी के कर सो गई थी। 4 जुलाई के सुबह 6:00 बजे सीमा जब हिरोंदी भाई के साथ अपने घर आई तो आगे पीछे के दोनों तरफ के दरवाजे अंदर से बंद थे। तब सीमा ने दीवार के छेद का एक ईट निकालकर देखी तो अशोक भलावी ने अपने स्वयं के गमछा से घर के आड़े में गमछा बांधकर फांसी लगा लिया था। जिसके बाद सीमा बाई पड़ोसी के साथ रिपोर्ट करने पुलिस थाना रुपझर पहुंची जहां पर प्रधान आरक्षक कुंवर तेकाम ने धारा 174 जाफो के तहत मर्ग कायम किया और उपनिरीक्षक दुर्गा प्रसाद भगत ने चिखलाझोडी का दहियाटोला पहुंचकर मृतक अशोक भलावी की लाश उसके घर से बरामद की और पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिए ।आगे मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here