वारासिवनी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कोस्ते निवासी 31 वर्षीय युवक ने 1 जून कि सुबह कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसमें बताया जा रहा है कि मुकेश पटले ने पत्नी की मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाया है। जिसका उपचार शासकीय सिविल अस्पताल वारासिवनी में जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश पिता केशवलाल पटले उम्र 31 वर्ष निवासी कोस्ते थाना वारासिवनी का विवाह पूनी निवासी युवती से हुआ था। जिसके दो बच्चे हैं और वह अपना जीवन निर्वाह कर रहे थे इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी होती रहती थी और एक दिन कहासुनी के दौरान मुकेश ने अपनी पत्नी को मारपीट कर दिया। जिसके बाद उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मुकेश को अकेला छोड़ कर अपने पिता के घर चली गई। जिसके बाद से मुकेश करीब 11 महीनों से अकेला अपने घर में निवास कर रहा था। ऐसे में 31 मई को कुछ पुलिस वाले मुकेश के घर पर पहुंचे और जानकारी दी कि उनकी पत्नी के द्वारा दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है जिस पर 31 मई से मुकेश पटेल भारी मानसिक तनाव में थे जिन्होंने 1 जून की सुबह कीटनाशक का सेवन कर लिया। इसकी जानकारी लगते हैं अज्ञात लोगों के द्वारा उन्हें सिविल अस्पताल वारासिवनी में भर्ती कराया गया जहां पर उनका उपचार जारी है।
मुकेश पटले ने पद्मेश से चर्चा में बताया कि वह घर में अकेले रहते हैं उनकी एक पत्नी और दो बच्चे हैं। जिनसे पारिवारिक विवाद होता रहता था ऐसा ही एक दिन विवाद हुआ और मेरे द्वारा दो थप्पड़ आक्रोश में अपनी पत्नी को मार दिए गए। जिससे वहां अपने पिता के घर ग्राम पूनी बच्चों के साथ चले गई और करीब 11 महीने से वह अकेले अपने ग्राम कोसते में अपने मकान में रहते हैं। कल यानी 31 मई को उनके घर पर पुलिस वाले आए थे और उन्होंने बताया कि मेरी पत्नी ने मेरे खिलाफ दहेज प्रताड़ना का अपराध दर्ज करवाया है।
श्री पटले ने बताया कि इस प्रकार से मेरे ससुर और पत्नी के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है जबकि मेरी पत्नी ने अपना सारा दहेज ले जा ली है फिर भी दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट करी है। जिस कारण से वह मानसिक तनाव में थे फिर कैसे कीटनाशक का सेवन किया इसकी मुझे जानकारी नहीं है किन लोगों ने मुझे यहां लाकर भर्ती किया उसकी भी जानकारी नहीं है। मैं अपनी पत्नी से तलाक लेकर जीना चाहता हूं।










































