पत्नी की मौत पर पति गिरफ्तार

0

बिरसा थाना क्षेत्र मे आने वाले ग्राम दमोह कालोनी में 22 वर्षीय नवविवाहिता लीना धुर्वे ने पति द्वारा दी जा रही दहेज प्रताड़ना के चलते
अपनी10 माह की दुधमुंही बेटी को छोड़कर फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। बिरसा पुलिस ने दहेज हत्या के इस मामले लीना धुर्वे के पति लखन धुर्वे 24 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजावा दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लीना का मायका ग्राम रेलवाही परशाही का है जिसका विवाह 2 साल पहले लखन धुर्वे ग्राम दमोह कॉलोनी निवासी के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुआ था । शादी के बाद से लीना अपने ससुराल में रह रही थी। जिसकी एक 10 माह की दुधमुंही बेटी खुशी है।

बताया गया है कि लखन धुर्वे शादी के बाद से ही अपने पत्नी लीना को दहेज की मांग को लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए उसके साथ क्रूरता पूर्वक व्यवहार करते आ रहा था।

12 एवं 13 दिसंबर की दरमियानी रात लीना ने पति लखन धुर्वे द्वारा दी जा रही दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर उसने अपनी दुधमुंही बच्ची को घर में सोते हुए छोड़कर घर के पीछे खलियान के पास स्थित करन के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

एसडीओपी आदित्य मिश्रा ने मर्ग जांच उपरांत इस मामले में मृतिका लीना धुर्वे के पति लखन धुर्वे के विरुद्ध धारा धारा 306 304बी 498ए भादवी के तहत अपराध दर्ज किया और इस अपराध में लखन धुर्वे को गिरफ्तार करके बैहर की अदालत में पेश कर दिया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here