भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 09 नवंबर 2022 से प्रारंभ कर दिया गया है। 09 नवंबर को जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर मतदाता सूची में नाम शामिल करने, नाम संशोधित करने एवं मृत या बाहर जा चुके लोगों के नाम सूची से हटाने संबंधी दावे आपत्ति प्राप्त करने आदि के इस कार्य की जानकारी देने के लिए शनिवार को नगर के भटेरा रोड स्थित एक निजी होटल में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया आयोजित पत्रकार वार्ता में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य और प्रक्रिया संबंधी जानकारी दी और उनसे अपेक्षा की कि वह भी जिले में मतदाताओं को जागरूक करने में सहयोग करें










































