परमात्मा एक सेवक की त्रैमासिक चर्चा बैठक सम्पन्न

0

वारासिवनी अंतर्गत ग्राम पंचायत वारा के उपजेल रोड स्थित परमात्मा एक सामुदायिक भवन में 29 दिसंबर को परम पूज्य परमात्मा एक सेवक मंडल नागपुर की जिला स्तरीय त्रैमासिक चर्चा बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अध्यक्ष खनिज विकास निगम मध्य प्रदेश शासन विधायक प्रदीप जयसवाल के मुख्य आतिथ्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भैयालाल हलमारे की अध्यक्षता परमात्मा एक मंडल नागपुर अध्यक्ष राजू मदनकर कोषाध्यक्ष बालाजी नंदकर शंकरलाल टेंभरे के प्रमुख आतिथ्य वारा सरपंच सूर्यभान सिंह पुसाम पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सुनील बंटी पारधी जनपद सदस्य श्रीराम गौतम पूर्व जनपद सदस्य उमाशंकर धार्मिक पूर्व सरपंच वाईकर पारधी पूर्व जनपद सभापति श्रीमती रंजीता खरोले के विशेष आतिथ्य व जिले से पहुंचे वरिष्ठ सेवकों के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें सर्वप्रथम बाबा हनुमान एवं महानत्यागी बाबा जुमदेवजी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। जिसमें सुबह 8 बजे रंगोली प्रतियोगिता प्रारम्भ की गयी तत्पश्चात मानव धर्म के संस्थापक सद्गुरु महानत्यागी बाबा जुमदेवजी के जीवन परिचय एवं शिकवन पर आधारित परीक्षा सुबह 9 बजे से प्रारंभ की गई। जिसके बाद 12 बजे मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी की उपस्थिति में भगवान की तिमाही चर्चा बैठक का उदघाटन किया गया। तत्पश्चात परमात्मा एक सेवक परिवार की बेटी का विवाह समारोह एवं महाप्रसाद भोजन करने के उपरांत शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक आर्केस्ट्रा एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यकर्ता ईश्वर खरोले के द्वारा किया गया। इस अवसर पर परमात्मा एक सेवा समिति द्वारा अध्यक्ष प्रवीण खरोले उपाध्यक्ष दीपक कनोजे सचिव धनेंद्र कनोजे कोषाध्यक्ष ज्ञानीराम सहारे सह सचिव राजेश बबलू देव्हारे उप कोषाध्यक्ष दुर्गा राहंगडाले सहित समिति सदस्य कार्यकारिणी सदस्य व अन्य गणमान्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा। इस कार्यक्रम में जिले व क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य सेवक मौजूद रहे।

पद्मेश से चर्चा में परमात्मा एक सेवक मंडल नागपुर अध्यक्ष राजू मदनकर ने बताया कि जिले की त्रैमासिक चर्चा बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें मानव धर्म के माध्यम से दुखी लोग त्रस्त लोग उनकी बाधाओं और वैशन को दूर करने और बुरी चीजों से उन्हें निकालने के लिए बैठक रखी जाती है। जिसमें लोग जुड़ते हैं और अच्छी सीख लेकर अपने घर जाते हैं जिसका असर देखने मिलता है कि कई परिवार सुधर गए हैं जो हंसी खुशी अपना जीवन यापन कर रहे हैं।

वरिष्ठ कार्यकर्ता इशोर खरोले ने बताया कि परम पूज्य परमात्मा एक सेवक मंडल नागपुर के सौजन्य से यह चर्चा बैठक का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से शारीरिक व आर्थिक दुखों से पीड़ित गरीब मानव को एक परमेश्वर का परिचय करवा कर अंधश्रद्धा व बुरे वैशन से मुक्ति के लिए जनजागृति करने का कार्य किया जा रहा है। आज यह बहुत बड़ा परिवार हो चुका है जिनकी उपस्थिति जिले की चर्चा बैठक में सामान्य रूप से देखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here