परसवाड़ा/ पुलिस के मुताबिक 13 एवं 14 मई की दरमियांनी रात सूचना मिली कि ग्राम शेरपार में आरोपी इत्तु यादव के घर के पीछे परछी में जुआ खेला जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी और6 आरोपियों को रंगे हाथों जुआ खेलते गिरफ्तार किया। जिनके पास से तास के 52 पत्तों की गड्डी,3 मोटरसाइकिल और जुआरियों के पास से 5 मोबाइल फोन एवं नगदी सहित कुल 1,55,800 रूपये जप्त किये।सभी गिरफ्तार जुआरियों जिनमे इत्तु यादव 35 वर्ष निवासी ग्राम शेरपार,रोहित ठाकरे 34 वर्ष निवासी ग्राम शेरपार,अर्जुन पटले 23 वर्ष निवासी लामता,मो. सलीम 53 वर्ष निवासी ग्राम शेरपार,आशीष चावले 47 वर्ष निवासी परसवाड़ा,तुषार जैसवाल 24 वर्ष निवासी परसवाड़ा के विरुद्ध थाना में धारा 13 जुआ एक्ट एवं 112 भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर सभी जुआरियों को बैहर की माननीय न्यायालय में पेश किया गया।










































