ऑटो एक्सपो 2023 में अफोर्डेबल कारों के साथ लग्जरी कारों को भी शोकेस किया गया है। इसमें खास तौर पर लग्जरी कार बनाने वाली जापान की कंपनी लेक्सस और टोयोटा शामिल हैं। हुंडई ने भी यहां अपनी 45 लाख रुपए की ई-SuV दिखाई है।
लेक्सस ने इलेक्ट्रिक कारों के अपने पोर्टफोलियो को पेश किया है। इसमें लेक्सस RX, लेक्सस LF-30, लेक्सस LF-Z, लेक्सस UX300e, लेक्सस LM, लेक्सस 500d, लेक्सस LC 500h और लेक्सस ES 300h शामिल हैं। वहीं टोयोटा ने 2.17 करोड़ रुपए की लग्जरी SUV लैंड क्रूजर 300 को पेश किया। यहां हम एक्सपो में पेश 7 लग्जरी कारों के बारे में बता रहे हैं-
दुनिया की पहली लग्जरी हाइब्रिड SUV लेक्सस RX
कंपनी का दावा है कि लेक्सस RX दुनिया की पहली लग्जरी हाइब्रिड SUV है। इसे ‘एल्यूरिंग एक्स वर्व’ डिजाइन कॉन्सेप्ट पर डेवलप किया गया है। RX में ऑल-व्हील ड्राइव फोर्स सिस्टम मिलेगा। RX लाइनअप में क्लासिक पेट्रोल और हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ-साथ RX 500h F स्पोर्ट परफॉर्मेंस और RX 350 प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) वैरिएंट शामिल हैं।
लेक्सस LF-Z कॉन्सेप्ट 2025 में लॉन्च होगी
लेक्सस LF-Z कॉन्सेप्ट को 2025 में लॉन्च किया जाएगा। Lexus LF-Z नेविगेशन और ड्राइव मोड सेलेक्शन जैसे ड्राइवर प्रिफरेंसेज को जानने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करती है। इसमें ऑडियो के लिए नॉइस कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी दी गई है। इसकी टॉप स्पीड 200 किमी प्रति घंटा है। 90 kWh के बैटरी पैक से इसमें 600 किमी की रेंज मिलती है।