पहले भी दो बार हो चुका है Priyanka Chopra के भाई का रोका, जानिए कौन हैं नीलम उपाध्याय

0

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं। हाल ही में उनके भाई सिद्धार्थ का रोका हुआ है। इस दौरान वे एक प्राइवेट सेरेमनी में अपने पूरे परिवार के साथ नजर आईं। इस फंक्शन में प्रियंका के पति निक और बेटी मालती भी ट्रेडिशनल लुक में दिखे। प्रियंका की होने वाली भाभी नीलम उपाध्याय हैं। इस समय वे काफी सुर्खियां बटोर रही है। हर कोई जानना चाहता है कि प्रियंका चोपड़ा की भाभी आखिर है कौन। ऐसे में आइए, जानते हैं कि नीलम उपाध्याय कौन हैं।

पहले भी हो चुका है सिद्धार्थ का रोका

नीलम उपाध्याय से पहले साल 2019 में भी सिद्धार्थ का रोका इशिता कुमार के साथ हुआ था। दोनों की शादी भी होने वाली थी, लेकिन बाद में कपल ने अपने रास्ते अलग कर लिए। दरअसल, दोनों की शादी में देरी होने की वजह इशिता की सर्जरी थी। बाद में जब इशिता ने अपनी सर्जरी को लेकर अपडेट शेयर की, तो दोनों का रिश्ता टूट गया था। इससे पहले साल 2014 में भी सिद्धार्थ चोपड़ा ने अपनी गर्लफ्रेंड कनिका माथुर संग इंटीमेट रिंग सेरेमनी की थी। बताया गया है कि दोनों ही बार सिद्धार्थ ने ही अपनी शादी कैंसिल की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here