आयुक्त लोक शिक्षण मध्य प्रदेश के एक सर्कुलर ने नया विवाद पैदा कर दिया है। सर्कुलर में अभय वर्मा ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को देश का पहला राष्ट्रपति बताया है। उन्होंने मध्य प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संभागीय संयुक्त संचालक को को पत्र लिखकर यह जानकारी दी थी।
शासन स्तर पर आयुक्त द्वारा जो नई जानकारी दी गई है। उसको लेकर मध्य प्रदेश सहित सारे देश में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा ही यह जानकारी जी गई है। इसके बाद सही तथ्य के स्पष्टीकरण की मांग की जा रही है। सोशल मीडिया पर प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को बताया जा रहा है। अभय वर्मा का यह पत्र सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहा है।










































