पाँचवे दिन भी जारी रहा सम्पूर्ण क्रांति अभियान,

0

महंगाई, बेरोजगारी,गरीबी,भ्रष्टाचार ,अन्याय, अत्याचार और गुंडाराज सहित अन्य बिंदुओं को लेकर सरकार के खिलाफ पूर्व सांसद कंकर मुंजारे द्वारा शुरू किया गया संपूर्ण क्रांति अभियान जारी है। जहां इस अभियान के तहत परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांव में रोजाना ही जन आंदोलन क्रांति मार्च और जनसभा को संबोधित कर पूर्व सांसद श्री मुंजारे जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी कड़ी में अभियान के पांचवें दिन परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खुरमुंडी, कुमादेही में पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने मंगलवार को संपूर्ण क्रांति अभियान के तहत जनसभा को संबोधित किया। जहां ग्राम खुरमुंडी, कुमादेही बाजार में आयोजित इस जनसभा में श्री मुंजारे ने किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य देने ,ओलावृष्टि में क्षतिग्रस्त हुई फसलों का उचित मुआवजा दिए जाने, 4 हज़ार रु प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर किसानों की धान खरीदने, खाद, बीज, कृषि यंत्रों में सब्सिडी दिए जाने और किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ करने सहित किसानों की अन्य मांगे पूरी किए जाने की गुहार लगाई। तो वहीं उन्होंने प्रदेश में लगातार बढ़ती जा रही महगांई, बेरोजगारी ,भ्रष्टाचार और अन्याय आदि के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए प्रदेश सरकार पर शब्दों के कई बार चलाएंम जहां उन्होंने गरीबों को राशन दुकान से गेहूं सहित अन्य राशन ना मिलने पर ऐतराज जताते हुए प्रदेश सरकार पर गरीब मजदूर किसानों की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया। तो वहीं उन्होंने प्रदेश में लगातार बढ़ते जा रहे कर्ज पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को जमकर खरी-खोटी सुनाई ।इसके अलावा उन्होंने स्थानीय शासन प्रशासन के मंत्रियों अधिकारियों कर्मचारियों पर भी शब्दों के कई बार चलाएं हैं। जहां जनसभा संबोधन के दौरान पूर्व सांसद श्री मंजारे एक बार फिर, प्रदेश में चलाई जा रही लाडली बहना योजना को चुनावी योजना बताते हुए इस योजना के माध्यम से प्रदेश के लोगों को कर्जदार बनाने का आरोप लगाया है। तो वहीं उन्होंने आगामी चुनाव में लोगों का जन समर्थन मांगते हुए, इस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने की बात कही है। बताया जा रहा है कि बुधवार को परसवाड़ा तहसील में श्री मुंजारे द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर संपूर्ण क्रांति मार्च कर जनसभा को संबोधित किया जाऐगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here