पांचो राज्यों में 15 जनवरी तक रोडशो-पदयात्रा पर रोक, चुनाव आयोग का ऐलान

0

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने शनिवार को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। साथ ही आयोग ने कई अहम दिशनिर्देश जारी किए। इसके तहत पांचों चुनावी प्रदेशों रोड शो, पदयात्रा, साइकल और वाहन रैली पर रोक लगा दी गई है। यह प्रतिबंध 15 जनवरी तक लागू रहेगा। चुनाव आयोग स्थिति की समीक्षा करेगा और बाद में नए निर्देश जारी किए जाएंगे।

19 फरवरी को पहले चरण का मतदान

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 19 फरवरी को पहले चरण के मतदान होंगे। 14 फरवरी को यूपी में दूसरे चरण, पंजाब में एक चरण, उत्तराखंड में एक चरण, गोवा में एक चरण में इलेक्शन पूरे होंगे। चंद्रा ने कहा, ‘तीसरे चरण में 20 फरवरी को उत्तर प्रदेश में मतदान होंगे।’ 23 फरवरी को यूपी में चौथे चरण और 27 फरवरी को राज्य में पांचवें चरण के मतदान होंगे।

27 फरवरी को मणिपुर में वोटिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 27 फरवरी को मणिपुर के पहले चरण में वोटिंग होगी। छठे चरण में 3 मार्च को उत्तर प्रदेश के छठे चरण और मणिपुर के दूसरे चरण के मतदान होंगे। यूपी में 7वें और अंतिम चरण के मतदान 7 मार्च को होंगे।

प्रीकोशनरी डोज लगाई जाएगी

सुशील चंद्रा ने बताया कि सभी चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर माना जाएगा। पात्र अधिकारियों को प्रीकोशनरी डोज लगाई जाएगी। उन्होंने कहा, 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 संक्रमित पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं।

कुल 18.34 करोड़ वोटर

मुख्य चुनाव आयुक्त ने आगे कहा, ‘पांच राज्यों में चुनाव में कुल 18.34 करोड़ वोटर हैं। इनमें 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं। कुल 24.9 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।’ इनमें 11.4 लाख लड़कियां पहली बार मतदान करेंगी। सभी बूथ ग्राउंड फ्लोर पर होंगे। बूथ पर सैनिटाइजर, मास्क उपलब्ध होगा। चंद्रा ने कहा कि 1250 मतदाताओं पर एक बूथ बनाया जाएगा। पिछले चुनाव की तुलना में 16 फीसद बूथ बढ़ाए गए हैं। 1620 बूथ पर महिला पोलिंगकर्मी तैनात रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here