पाकिस्तान में सियालकोट गोला बारूद डिपो में ब्लास्ट, क्या बेकाबू हुई मिसाइल ने मचाई तबाही

0

पाकिस्तान के सियालकोट से जोरदार धमाकों की खबर है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, देश में बड़े राजनीतिक संकट के बीच सियालकोट में पाकिस्तानी सेना डिपो में कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई। अब तक की जानकारी के मुताबिक, सियालकोट के गोला बारूद डिपो में यह ब्लास्ट हुआ है। वहीं अपुष्टि स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने इस घटनाक्रम पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया है कि सेना द्वारा एयर-टू-एयर मिसाइल PL-15 का टेस्ट किया जा रहा था, जो पूरी तरह नाकाम रहा। J10-C फाइटर जेट से छोड़े जाने के बाद यह मिसाइल बेकाबू हो गई और सियालकोट में जा गिरी। अच्छी बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। देखिए वीडियो और पढ़िए अपडेट

Sialkot explosion: पढ़िए सोशल मीडिया रिएक्शन्स

– पाकिस्तानी सेना का गोला बारूद डिपो #Sialkot में #बलूचिस्तान के स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा हमला किए जाने का संदेह है। भीषण आग और चल रहे विस्फोट… हाल ही में चीन से हासिल किए गए कई नए हथियार वहां जमा किए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here