पाथरी की नल जल योजना बनी शोभा की सुपारी

0

लालबर्रा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पाथरी में लाखों की लागत से बनी नल जल योजना वर्तमान में शोभा की सुपारी बनी हुई है। जिसमें 2 महीने से अधिक का समय बीत जाने पर भी ग्राम वासियों को पानी नसीब नहीं हो पाया है जो नल जल योजना के लगाए गए नलो से पानी निकलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जो ग्राम के कुआं एवं हैंडपंप जैसे स्थानों से पानी प्राप्त कर अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। परंतु वह भी पर्याप्त पानी उगलने में सक्षम नजर नहीं आ रहा है जिसका कारण जलस्तर को बताया जा रहा है इस कारण से ग्रामवासी बेहद चिंतित है कि आगे उनका क्या होगा। जिसके लिए शासन प्रशासन से उचित व्यवस्था करवाये जाने की मांग ग्रामीण कर रहे कि उन्हें सरल सुगम तरीके से शुद्ध जल प्राप्त हो सके।

पाथरी नल जल योजना छिंदलाई घाट के है भरोसे

यहां यह बताना लाजमी है कि छिंदलाई घाट के भरोसे लालबर्रा जनपद पंचायत कि करीब 4 से 5 पंचायतें है जिसमें से पाथरी पंचायत भी है। जहां नल जल योजना के लिए पानी पहुंचाया जाता है इस दौरान छिंदलाई घाट के पानी से पाथरी नल जल योजना के संपवाल को भरा जाता है। जिसके बाद पानी टंकी में चढ़ता है फिर सभी को वितरण किया जाता है। परंतु छिंदलाई घाट से ही पर्याप्त पानी नहीं आ पा रहा है जिससे कि संपवाल भरा जा सके वही वर्तमान में पानी आना बंद है जिससे करीब 2 महीना होते जा रहा है नल जल योजना का पानी लोगों को नहीं मिल पा रहा है।

लगातार जलस्तर गिरने से हो रही परेशानी

गैरतलब है कि वर्तमान में भीषण गर्मी का दौर चालू है ऐसे में जल स्तर नीचे जाना एक सामान्य बात है परंतु इसका सीधा असर आम जनमानस का पढ़ने लगा है। यह पाथरी पंचायत में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि नल जल योजना के पानी की टंकी को भरने के लिए कुए का निर्माण किया गया है। परंतु वर्तमान में जलस्तर नीचे जाने से वह कुआं सूख गया है जिससे पानी की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। इसी तरह ग्राम में स्थित विभिन्न कुँए और हैंडपंप का भी जलस्तर नीचे चले गया है जहां पर कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के द्वारा पानी प्राप्त किया जा रहा है।

ग्रामीण वंदना घोडेश्वर ने बताया कि वह वार्ड नंबर 6 रहती है जहां पर नल जल योजना का किसी प्रकार से पानी उपलब्ध नहीं है कुँए और हैंडपंप से उन्हें पानी लाना पड़ता है। उनके घर में कुआ है लेकिन उसका पानी वह पी नहीं सकते क्योंकि कुए में खारा पानी है जो निस्तार के उपयोग के लिए लिया जाता है। वही 100 से 200 मीटर की दूरी तय कर हैंडपंप से पानी लाना पड़ता है उसमें भी भारी मशक्कत करनी पड़ती है। श्रीमती घोड़ेश्वर ने बताया कि इस प्रकार की समस्या है जिसको लेकर शिकायत कई लोगों को की गई है पर कोई सुनता नहीं है। आयोग अध्यक्ष विधायक गौरीशंकर बिसेन यहां पर आया था तो कह रहा था पानी आएगा पर अभी तक पानी नहीं आया है। पीने के पानी के लिए हम ही नहीं पूरा गांव परेशान है शासन प्रशासन को व्यवस्था दुरुस्त करना चाहिए।

ग्रामीण केवल वल्के ने बताया कि ग्राम में पानी की सबसे ज्यादा परेशानी है प्रत्येक व्यक्ति हैंडपंप और कुँए से पानी लेकर अपने घर जाता है और यह समस्या कोई नई नहीं है पहले से इसी प्रकार की स्थिति है। घरों में नल जल योजना के नल तो लगा दिए गए पर उससे पानी कब गिरेगा इसकी प्रतीक्षा में हम लोग बैठे हुए हैं। मैं पुजारी टोला का निवासी हूं जहां पर नल जल योजना बनने के बाद आज इतने वर्ष बाद भी पानी नहीं पहुंच पाया है। श्री वल्के ने बताया कि इस पानी की समस्या को लेकर सरपंच से भी शिकायतें की गई है जिस पर उनके द्वारा व्यवस्था बनाने की बात कहते हुए अधिकारियों से चर्चा भी की गई है पर उसका भी कोई सार्थक परिणाम नहीं मिल पाया है। हमारे यहां छिंदलाई घाट से पानी आता है ग्राम स्तर पर कोई व्यवस्था नहीं है।

राधेराम उके ने बताया कि नल जल योजना में पानी नहीं है कुँए हैंडपंप सूख रहे हैं क्योंकि लगातार जलस्तर नीचे जा रहा है जिसका कारण गर्मी है। वहीं दूसरी ओर ढुटी घाट नहर का पानी छोड़ दिया जाता था वह भी अभी तक नहीं छोड़ा गया है जिससे जलस्तर का संकट बना हुआ है। ऐसे में 4 से 6 बाल्टी पानी लाकर अपनी व्यवस्था की जा रही है। श्री उके ने बताया कि नल जल योजना को करीब 6 महीने हो गए यही स्थिति है कभी पानी आता है कभी बंद रहता है पर अभी दो महीनों से बंद ही पड़ी है। 2 वर्ष बीत गये स्थाई व्यवस्था नहीं बनाई गई है जिसके लिए सरपंच मैं अधिकारी को कहां है सरपंच ने कुए का निर्माण कराया था वह दोषी नहीं है परंतु अब कुएं में पानी खत्म हो गया है अधिकारियों को इधर ध्यान देना चाहिए।

सरपंच प्रतिनिधि सोमेंद्र पटले ने पद्मेश से दूरभाष पर चर्चा में बताया कि उनकी ग्राम पंचायत पाथरी में पानी की बहुत ज्यादा समस्या है। जिसके लिए उनके द्वारा पीएचई विभाग लालबर्रा को आवेदन दिया गया था कि उनके यहां स्थाई व्यवस्था की जाये। वर्तमान में छिंदलाई घाट से पानी आता है जहां पर मोटर खराब होने और अभी ट्रांसफार्मर जल जाने से समस्या हुई थी। श्री पटले ने बताया कि उक्त व्यवस्था अब ग्राम के लिए पर्याप्त नहीं है ऐसे में नई व्यवस्था विभाग को देनी चाहिए जिससे कि प्रत्येक व्यक्ति को पानी मिल पाए इसके लिए शासन-प्रशासन दोनों को ज्ञापन देकर अवगत करवाया गया है।

इनका कहना है

दूरभाष में बताया कि ग्राम पंचायत पाथरी में पानी की सप्लाई चालू है और एक टोले पर पानी नहीं पहुंच पा रहा है जिसके लिए 2 किलोमीटर की सप्लाई लगनी है जिसके लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। फिर भी इसके संबंध में पंचायत की नल जल योजना का निरीक्षण किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here