पारंपरिक पगड़ी में नजर आये सचिन

0

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक वीडिया सोशल मीडिया पर आया है। इसमें सचिन पारंपरिक अंदाज में पगड़ी पहने हुए नजर आये। यह वीडियो उनके बड़े भाई नितिन तेंदुलकर की बेटी के शादी समारोह के पहले का है। इसी दौरान सचिन को पारंपरिक परिधान में देखा गया। सचिन ने इस वीडियो में कहा कि उनके बड़े भाई नितिन तेंदुलकर की बेटी (करिश्मा) की शादी है। इसलिए वह पारंपरिक अंदाज में तैयार हुए हैं हालांकि वीडियो में सचिन स्वयं की जगह किसी और व्यक्ति से पगड़ी बंधवाते हुए दिखे। सचिन एक सामान्य परिवार से रहे हैं। उनके पिता शिक्षक थे। वह चार भाई-बहन हैं। अपने खेल के जरिये ही सचिन शीर्ष पर पहुंचे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here