पिकअप चालक गंभीर

0

बैहर रोड बंजारी घाटी में 14 चक्का ट्राला पिकअप से टकरा गया। इस सड़क दुर्घटना में पिकअप का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक राहुल पिता अशोक प्रजापति 24 वर्ष वार्ड नंबर 7 वारासिवनी निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 दिसंबर को राहुल प्रजापति बोलेरो पिकअप में नागपुर से कांच भरकर उकवा गया था और उकवा में कांच खाली करने के बाद राहुल प्रजापति अपने क्लीनर मयूर सहारे के साथ पिकअप लेकर उकवा से वारासिवनी जाने निकले थे। 3 बजे करीब उकवा से बालाघाट आते समय बंजारी घाटी बंजारी मंदिर के पास बालाघाट की ओर से तेज रफ्तार से जा रहे 14 चक्का ट्राला ने पिकअप को ठोस मार दिया। पिकअप की जबरदस्त होकर से पिकअप चालक राहुल प्रजापति सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वही पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में क्लीनर मयूर सहारे बाल-बाल बच गया जिसने घायल पिकअप चालक राहुल प्रजापति को बस से बालाघाट लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here