पिता की डांट के बाद आया गिल का पहला टेस्ट-शतक:पहली पारी में खराब शॉट खेलकर आउट हुए थे गिल, पापा के टिप्स पर लगाई सेंचुरी

0

कहते हैं माता-पिता की डांट भी आशीर्वाद के समान होती है। शुक्रवार को शुभमन गिल के पिता की डांट भी उनके लिए ऐसा ही आशीर्वाद साबित हुई। 23 साल के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने टेस्ट करियर में डेब्यू दो साल पहले, यानी 26 दिसंबर को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। दो साल में उसे 12 टेस्ट की 22 पारियों में बल्लेबाजी का मौका मिला। पर उनके बल्ले से करियर का पहला शतक पिता लखविंद्र सिंह गिल की एक डांट के बाद 16 दिसंबर 2022 को मिला।

गिल ने चट्टोग्राम में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में टेस्ट करियर का पहला शतक लगया। उन्होंने 110 रन की पारी खेली। पर इस पारी से पहले पहली इनिंग में खराब शॉट खेलकर आउट होने पर पिता की डांट भी पड़ी थी। इसका खुलासा उनके पिता ने खुद भास्कर से किया। शुभमन गिल के अब तक के करियर और उनके संघर्षों को उनके कोच और पिता की जुबानी जानते हैं…

‘पहली पारी में गलत शॉट खेलने पर मैंने डांटा था’
पहली पारी में शुभमन तैजुल इस्लाम की बॉल पर स्वीप शॉट लगाकर शॉर्ट लेग की दिशा से सिंगल चुराने के चक्कर में कैच दे बैठे। ऐसे शॉट की टेस्ट में उस समय जरूरत नहीं थी। मैं उसके गलत शॉट खेलने से नाराज था। जब मेरी शाम को खेल के बाद उससे फोन पर बात हुई तो मैंने कहा कि तैजुल की गेंद पर उस समय वैसा शॉट ​​​​​​खेलने की क्या जरूरत थी। शुभमन ने मुझसे माफी मांगी और वादा किया कि दूसरी इनिंग में मौका मिलने पर अच्छे रन बनाएगा। उसने ऐसा ही किया। मैं उसकी पारी को किसी जरूरी काम में रहने की वजह से देख नहीं पाया। पर मैं उसकी हाइलाइट्स जरूर देखूंगा।

मैं शुभमन की पारी को हमेशा देखता हूं और उसकी कमियों को बताता भी रहता हूं। जब मैं उसकी पारी नहीं देख पाता तो बाद में हाइलाइट्स देखता हूं और उसकी कमियों को देखता हूं। उस पर उससे बात करता हूं और प्रैक्टिस के दौरान उन पर अमल करने के लिए कहता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here