देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा नगर मंडल गांधीगंज स्थित दीनदयाल रसोई परिसर में उनके जीवन पर आधारित चित्रों की प्रदर्शनी लगाएगा। यह प्रदर्शनी 3 दिनों तक आमजनों के अवलोकन के लिए लगी रहेगी। नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन की प्रमुख घटनाएं और उनकी राजनैतिक यात्रा सहित भारत के लिए गौरव के पलों का समावेश रहेगा। प्रदर्शनी का शुभारंभ भाजपा के जिलाध्यक्ष विवेक साहू बंटी सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में होगा। इसके अलावा नगर मंडल मेडिकल कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर में भी शामिल होगा। जिसमें मंडल के कार्यकर्ता जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करेंगे। इसके अलावा दिव्यांगों को उपकरण प्रदान करने और नेत्र रोगियों के लिए जांच शिविर भी मोर्चा लगाएगा।