पीजी कॉलेज बीएससी सेकंड ईयर फेल विद्यार्थियों ने जलाई परीक्षा परिणाम की होली।

0

छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में जारी किए गए बीएससी सेकंड ईयर के परीक्षा परिणाम में ज्यादातर विद्यार्थी फेल हो गए हैं। जहां देरी से रिजल्ट आने और थर्ड ईयर एग्जाम के पूर्व रिजल्ट जारी कर उन्हें सेकंड ईयर में फेल किए जाने पर विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ रोजाना ही आक्रोश देखा जा रहा है। जहां सोमवार को नगर के पीजी कॉलेज में चैनल गेट बंद कर प्रदर्शन करने के बाद मंगलवार को कॉलेज के बीएससी थर्ड ईयर में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों ने कॉलेज गेट के सामने प्रदर्शन कर, सांकेतिक रूप से चक्का जाम किया ।एनएसयूआई संगठन के बैनर तले किए गए इस प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में जारी किए गए रिजल्ट पर अपना आक्रोश जताते हुए कॉलेज गेट के सामने परीक्षा परिणाम छाया प्रति की होली जलाई ।जहां उन्होंने स्थानीय कॉलेज प्रबंधन और विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नगर में एक रैली निकाली और उन्हें पास किए जाने की मांग को लेकर रैली के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने मांग पूरी ना होने पर विश्व विद्यालय के समस्त फेल विद्यार्थियों को बसों में भरकर छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय ले जाने और अपनी इसी मांग को लेकर वहां उग्र आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है।

वहीं इस पूरे मामले को लेकर की गई चर्चा के दौरान पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ गोविंद सिरसाठे ने बताया कि बीएससी सेकंड ईयर का रिजल्ट काफी देरी से आया है, जबकि बच्चे थर्ड ईयर एग्जाम की तैयारी कर रहे थे ।ऐसे में रिजल्ट जारी कर उन बच्चों को फेल कर दिया गया है जिसको लेकर बच्चे आक्रोशित हैं। उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि जिन बच्चों का रिजल्ट फेल आया है उन्हें बीएससी थर्ड ईयर की एग्जाम की जगह, बीएससी सेकंड ईयर की एग्जाम दिलाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here