पुणे एवं बालाघाट फाइनल के महामुकाबले में बीईजी पुणे बनी विजेता

0

मॉयल नवदुर्गा उत्सव समिति मॉयल लिमिटेड उकवा खान मे आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले से पहले महिला फुटबॉल टीम सिटी क्लब गोंदिया एवं मॉयल इलेवन नागपुर के बीच शो मैच कराया गया जिसमे सिटी क्लब गोंदिया की महिला टीम ने हाफ टाईम के पहले 2.0 गोल दाग कर विजयी रही हजारों की संख्या में दर्शको से फुटबॉल स्टेडियम खचाखच भरा रहा । फाइनल टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक बालाघाट समीर सौरभ, एसडीएम बैहर , रूपझर थाना प्रभारी इंदल सिंह रावत,उकवा पुलिस चौकी प्रभारी अर्जुन सेमरिया, फुटबॉल जिला एसोसिएशन उपाध्यक्ष जेम्स बारीक,संरक्षक श्री आर यू सिंग श्री मयंक जैन खान प्रबंधक उकवा की उपस्थिति में टूर्नामेंट का फाइनल मैच द डायमंड रॉक एकेडमी बालाघाट एंव बीईजी पुणे महाराष्ट्र के मध्य खेला गया जिसमे फाइनल मैच के महामुकाबले में खेल के निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें 0-0 की बराबरी पर रही ट्राय वेकर में बीईजी पुणे महाराष्ट्र की टीम ने 4-2 गोल से जीत हासिल की । विजेता टीम को 51000 एवं चमचमाती टॉफी प्रदान की गई इसी तरह उप विजेता टीम को 3100 एवं चमचमाती टॉफी प्रदान की गई । अखिल भारतीय फुटबॉल टूर्नामेंट समिति के सदस्य श्री मनीष डोंगरे सचिव श्री स्वप्निल पडोले श्री श्रीनिवास श्री कोटेश्वर राव फुटबाल सचिव श्री अतुल प्रवीण डुंगडुंग सह सचिव विनय तांडी ,आर एस चंन्द्रा अनिल घरडे एडवर्ड कुमार दर्शन दीप,पीतम यादव, हेमंत बाघ एंव समस्त उकवा खान के कर्मचारीयो के सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here