पुतिन की तबीयत खराब, निकोलाई पेत्रुशेव बन सकते हैं नए राष्ट्रपति यूके की विदेशी खुफिया सेवा के पूर्व प्रमुख का दावा

0

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की खराब तबीयत के बीच यूके की विदेशी खुफिया सेवा के पूर्व प्रमुख ने रूस के संभावित नए राष्ट्रपति का नाम बताया है। सर रिचर्ड डियरलोव के मुताबिक रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पेत्रुशेव रूस के मौजूदा राष्ट्रपति की जगह ले सकते हैं।डियरलोव ने रूस के संभावित नए राष्ट्रपति पर चर्चा की। डियरलोव की टिप्पणी उस समय आई है जब दावा किया जा रहा है कि रुसी राष्ट्रपति का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है।
डियरलोव ने कहा कि निश्चित रूप से पेत्रुशेव रूसी राष्ट्रपति बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन वह कितने समय तक राजनीतिक रूप से सक्रीय रहते है, यह एक दूसरा सवाल होगा। यूक्रेन रूस युद्ध के बीच में यह अफवाह जोर पकड़ रही है कि 69 वर्षीय पुतिन खराब स्वास्थ्य या किसी बीमारी का सामना कर रहे हैं। हालांकि रूस ने इन बातों को अफवाह बताकर खारिज कर दिया है।
रिपोर्ट के अनुसार, पेत्रुशेव पुतिन के करीबी सहयोगी हैं, जिन्होंने यूक्रेन पर रुसी आक्रमण और युद्धग्रस्त देश में रूस के लक्ष्यों को सही ठहराने का प्रयास किया है। पुतिन की ही तरह, पेत्रुशेव भी सोवियत संघ की मुख्य सुरक्षा एजेंसी केजीबी में कार्य कर चुके हैं। रूस की सरकारी वेबसाइट के अनुसार रूस की सुरक्षा परिषद राष्ट्रपति के कार्यकारी कार्यालय का एक अलग विभाग है। पेत्रुशेव इसी सुरक्षा परिषद के ही सचिव हैं।
अगर रूस में कोई नया राष्ट्रपति आता है, तब वह देश में पुतिन के मजबूत दो दशकों के शासन के बाद सत्ता संभालेगा। रूस के नए कानून के तहत अभी पुतिन दो बार और राष्ट्रपति बन सकते हैं। अगर उनकी सेहत सही रही, तब पुतिन रूस की कमान 2036 तक संभालते रहने वाले है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here