पुर्तगाल 16 साल बाद क्वार्टर फाइनल में:स्विट्जरलैंड को 6-1 से हराया, गोंजालो रामोस ने किए तीन गोल

0

कतर में खेले जा रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप के प्री क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल ने गोंजालो रामोस की हैट्रिक की बदौलत स्विटजरलैंड को 6-1 से हराया। इसके साथ ही पुर्तगाल की टीम 16 साल बाद क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई है। इससे पहले पुर्तगाल 2006 में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

रामोस ने लगाई टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक
रामोस को पहली बार शुरुआती एकादश में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जगह शामिल किया गया था। इस मैच में किस्टियानो को रिप्लेसमेंट के तौर पर उतारा गया था। रोनाल्डो इस मैच में एक भी गोल नहीं कर पाए। पुर्तगाल की ओर से कुल 6 गोल किए गए थे। रामोस ने 17वें, 51वें और 67वें मिनट में गोल कर टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक लगाई।

इसके अलावा 39 वर्षीय डिफेंडर पेपे ने 33वें, राफेर गुएरेरो ने 55वें और राफेल लियायो ने इंजरी टाइम (90+2वें मिनट) में गोल किया। वहीं स्विटजरलैंड की ओर से एकमात्र गोल मैनुअल अकांजी ने 58वें मिनट में किया।

सिर्फ 16 मिनट के अंदर हुए 4 गोल
पहले हाफ तक मैच में 2 गोल ही हुए थे। दोनों गोल पुर्तगाल की ओर से किए गए थे। वहीं हाफ टाइम के बाद 16 मिनट के अंदर 4 गोल हुए। इनमें से तीन गोल पुर्तगाल की ओर से किए गए, जबकि एक गोल स्विटजरलैंड की ओर से किया गया। मैच के 51वें मिनट में रामोस ने गोल कर टीम को 3-0 से आगे कर दिया। उनका मैच का यह दूसरा गोल था। वहीं चार मिनट बाद यानी 55वें मिनट में राफेल ने गोल कर पुर्तगाल को 4-0 की बढ़त दिला दी।

इसके ठीक तीन मिनट बाद, यानी 58वें मिनट में स्विटजरलैंड की ओर से मैनुअल अंकाजी ने गोल कर बढ़त की अंतर को कम करके 4-1 कर दिया। 67वें मिनट में रामोस ने अपना तीसरा गोल किया और टीम की बढ़त को 5-1 कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here