पुलवामा के चुरसू से भारत जोड़ो यात्रा शुरू:राहुल की सुरक्षा में चूक को लेकर खड़गे ने शाह को चिट्ठी लिखी, कहा- हस्तक्षेप करें

0

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को राहुल गांधी के सुरक्षा घेरे में कई लोग घुस आए थे। राहुल की सुरक्षा में हुई इस चूक को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 27 जनवरी को गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी। खड़गे ने गृह मंत्री से इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने की अपील की है। साथ ही यात्रा में शामिल लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है।

उधर, शनिवार सुबह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पुलवामा जिले में अवंतीपोरा के चुरसू से शुरू हुई। यात्रा में PDP चीफ महबूबा मुफ्ती हजारों महिलाओं के साथ शामिल हैं। प्रियंका गांधी के भी पहुंचने की उम्मीद है। शुक्रवार को सुरक्षा में सेंध लगने के बाद राहुल गांधी ने यात्रा रोक दी थी। कांग्रेस ने सुरक्षा में चूक के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया था।

कांग्रेस अध्यक्ष ने चिट्ठी में क्या लिखा…
खड़गे ने चिट्ठी में लिखा कि ‘मैं आपको यह चिट्ठी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा में हुई चूक के बारे में लिख रहा हूं। इसके बारे में आपको भी पता होगा। सुरक्षा अधिकारियों की सलाह के बाद शुक्रवार को यात्रा रोक दी गई थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यात्रा के खत्म होने तक उसे सुरक्षा देने का भरोसा दिया है। मैं उनके इस बयान का स्वागत करता हूं।

इस यात्रा में हर दिन कई लोग शामिल होते हैं। इसीलिए हम कह नहीं सकते कि पूरे दिन में यात्रा में कितने लोग शामिल होंगे। अगले दो दिन यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, 30 जनवरी को श्रीनगर में यात्रा खत्म होगी, यहां कई दलों ने नेता भी मौजूद रहेंगे। ऐसे में अगर आप व्यक्तिगत रूप से इस मामले को देखें और अधिकारियों को सलाह दें तो मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here