पुलिस थाना वारासिवनी में 2 सितंबर को भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा पुलिस स्टाफ को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की समस्त महिलाएं पुलिस थाना वारासिवनी पहुंची जहां पर महिलाओं के द्वारा एसडीओपी अभिषेक चौधरी एवं थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान सहित समस्त थाना स्टाफ का तिलक वंदन कर रक्षा सूत्र बांधकर मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन पर मनाया गया। इस दौरान महिला मोर्चा के द्वारा पुलिस से नगर सहित क्षेत्र की समस्त महिलाओं एवं नागरिकों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया। पदमेंश से चर्चा में पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा निरंजन बिसेन में बताया कि हमारे द्वारा हर वर्ष हमारी व हमारे देश समाज की रक्षा करने वाले सिपाही फौजी एवं पुलिस के जवानों को राखी बांध कर रक्षाबंधन मनाया जाता है। जिसमें हम भाजपा महिला मोर्चा के तहत यहां पुलिस थाना वारासिवनी में पहुंचे हैं जहां पर अपने पुलिस भाइयों को राखी बांधकर उनसे रक्षा का संकल्प लिया गया कि वह हम महिलाओं की रक्षा करेंगे। श्रीमती बिसेन ने बताया कि यहां पर जितने भी लोग आये हुए हैं वह प्रदर्शनी में हुए अपराध के विरोध में उपस्थित हुए हैं। इस प्रकार के अपराध करने वाले अपराधियों को जो संरक्षण दे रहा है वह गलत बात है ऐसे संरक्षण देने वाले व्यक्ति के ऊपर भी कार्यवाही होना चाहिए वरना कल किसी की भी बहू बेटियों के साथ यह घटना हो सकती है। जिन्हें सुरक्षित महसूस करना जरूरी है इसमें ऐसे लोगों का क्या जो कहते हैं कि हम जनता के साथ है। इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा निरंजन बिसेन श्रीमती नीतू मधु अग्रवाल सुश्री किरण शर्मा श्रीमती रामकली टेकाम श्रीमती सरिता सिंघई श्रीमती रेखा गोखले श्रीमती जुझार प्रीति मंडल पूजा रायकर शीला रेवेकर पार्षद श्रीमती रुकमणी बिसेन सहित अन्य महिला मोर्चा पदाधिकारी सदस्य व पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।