विगत दिनों महरौनी थाने में चोरी के शक में पुलिस द्वारा बेरहमी से घर का झाड़ू पोछा का काम करने वाली महिला को महिला पुलिस एवं पुरुष पुलिस द्वारा बेरहमी से पीटे जाने का मामला संज्ञान में आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा आवाज उठाए जाने के साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल जनपद भेजा। जहां जिला अस्पताल में पहुंच कर एक प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस द्वारा प्रताड़ित की गई पीड़ित महिला की आपबीती सुनी और ढांढस बंधाया, साथ ही पुलिस प्रशासन एवं योगी सरकार से महिला सुरक्षा के नाम पर की जा रही बड़ी-बड़ी बातों के विपरीत महिलाओं के खिलाफ भाजपा सरकार में अपराध बढ़ गए हैं,जिन्हें प्रशासन येन- केन प्रकार से दबाने का प्रयास करती दिखाई देती रहती है जो पीड़ित महिला के मामले में भी दिखाई दिया। जिसको पुलिस ने अपनी करतूत दबाते हुए पति-पत्नी का झगड़ा बता दिया। महिला फूट-फूटकर रोकर अपना दुख दर्द बयां करती रही। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आश्वासन दिया कि हम प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आपकी पूरी कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरान पीसीसी सदस्य राजेंद्र सिंह यादव, प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत, पूर्व नगर अध्यक्ष हरिबाबू शर्मा, जिला महासचिव राकेश रजक एडवोकेट, जिला महासचिव पुनीत देवलिया एडवोकेट, रामनरेश दुबे, एनएसयूआई प्रदेश सचिव कुलदीप पाठक, कन्हैया नामदेव, प्रेम भैया नामदेव, सचिन नामदेव,श्रीराम नामदेव, नदीम शबनम आदि उपस्थित रहे।