1 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए लांजी तहसील के अतिनक्सल प्रभावित देवरबेली पुलिस चौकी के केराडेही के जंगलों मैं दोपहर करीब 3:30 बजे सर्चिंग के दौरान हॉकफोर्स के जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी घटना में कोई आधार नहीं हुआ।
बालाघाट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए लांजी तहसील सहित अन्य तहसील में विशेष सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान दोपहर करीब 3:30 बजे देवरबेली पुलिस चौकी के केराडेही के जंगल में हॉक फोर्स की सर्चिग पार्टी के जवानों को चार हथियारबंद नक्सली दिखाई दिए।
हॉक फोर्स की टीम ने नक्सलियों का पीछा किया तो नक्सलियों की ओर से गोलीबारी शुरू कर दी गई। जवाबी कार्रवाई करते हुए हॉक फोर्स ने भी कुछ राउंड गोलियां चलाई जिसके बाद नक्सली घटनास्थल से फरार हो गए घटना को देखते हुए हॉक फोर्स और पुलिस द्वारा इस क्षेत्र में सर्चिंग बढ़ा दी गई।
आपको बताते हैं कि 10 दिन पहले लांजी तहसील के जंगलों में ही नक्सली और पुलिस मुठभेड़ में 3 हार्डकोर नक्सली कमांडर एड चीफ नागेश, एरिया कमेटी मेंबर मनोज और महिला नक्सली रामे जिन पर कुल 57 लाख का इनाम था, ये तीनो मार गिराए गए थे। जिसके बाद से इस क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही है शुक्रवार को नक्सलियों की उपस्थिति को इसी घटनाक्रम से जोड़कर भी देखा जा रहा है।










































