नगर मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत भरवेली स्थित मरारीटोला में रविवार को फिर देह व्यापार से संबंधित मामला सामने आया है, मरारीटोला के लोगों द्वारा वहां के एक घर में देह व्यापार होने के संदेह पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस वाहन के आते ही एक घर से निकलकर तीन महिलाएं भागने लगी जिन्हें आसपास की महिलाओं द्वारा दौड़कर पकड़ा गया और उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर भरवेली थाने में लाया गया, जहां पुलिस द्वारा इस मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर के समय मरारीटोला के लोगों को कुछ संदिग्ध युवक वहां के कारीबाई नामक महिला के घर में जाते दिखे, लड़कों के वापस लौटने पर आसपास के लोगों द्वारा उनसे पूछताछ की गई तो उनके द्वारा महिला के घर में जाना बताया गया। लोगों को संदेह होने पर इसकी सूचना वहा के लोगों द्वारा भरवेली थाने में दी गई जिस पर भरवेली थाने से पुलिस वाहन पहुंचा। पुलिस सायरन की आवाज सुनते ही 3 महिलाएं कारीबाई के घर से निकलकर भागने लगी, उसी दौरान आसपास की महिलाओं ने दौड़कर उन तीनों महिलाओं को पकड़ लिया और उन तीनों महिलाओं को पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा उन महिलाओं को थाने में लाकर मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर भरवेली वार्ड नंबर 20 मरारीटोला की बड़ी संख्या में महिलाएं थाने में पहुंचे और महिलाओं द्वारा भरवेली टीआई नीरज कुमार से मुलाकात कर पकड़ी गई महिलाओं और मरारीटोला में चल रहे देह व्यापार जैसे कार्य पर कड़ी कार्यवाही करते हुए इसे पूरी तरह बंद कराए जाने की मांग की।
आपको बताये कि भरवेली के मरारीटोला में स्थित कारीबाई के घर में कुछ वर्ष पूर्व भरवेली पुलिस द्वारा छापा मारकर युवक-यवतियों को पकड़कर उनके विरुद्ध देह व्यापार का मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया था और रविवार को फिर उसी घर से 10 महिलाओं को संदिग्ध अवस्था में भागते हुए पकड़ा गया। यह कहे कि मरारीटोला में देह व्यापार जैसा कार्य थमने का नाम नहीं ले रहा है।
भरवेली थाने में पहुंचे मरारीटोला के लोगों ने बताया कि उनके गांव में नल की समस्या थी जिसका सुधार कार्य वे लोग करवा रहे थे। उसी दौरान कारीबाई के घर में लड़कों का आना जाना चालू था, कुछ लड़कों को पकड़े तो उनके द्वारा कार्यवाही के घर जाना बताया गया जिस पर पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस गाड़ी के सायरन को सुन कारीबाई के घर से कुछ महिलाएं भागने लगी जिसे गांव की महिलाओं ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। जो महिलाएं पकड़ाई है वह गोंदिया व अन्य ग्रामों की होना बता रही है वहां पर देह व्यापार का धंधा चलता है जो कई वर्षों से चल रहा है पुलिस वहां कई बार रेड मार चुकी है लेकिन यह थम नहीं रहा है। इस मामले में कड़ी कार्यवाही किया जाना चाहिए ताकि देह व्यापार जैसा कार्य मरारीटोला में फिर कभी प्रारंभ ना हो।
वहीं इस मामले के संदर्भ में चर्चा करने पर भरवेली थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई, जिस पर थाने से पुलिसबल को भेजा गया था। मरारीटोला में तीन महिलाएं संदिग्ध मिली है जिनको थाने में लाया गया है उनसे पूछताछ की जा रही है।