4 साल पहले एक फिल्म रिलीज हुई, नाम था ‘ड्रीम गर्ल।’ लीक से अलग हटकर फिल्में करने के लिए फेमस एक्टर आयुष्मान खुराना ने इस मूवी में भी कुछ अलग काम किया। वो ‘पूजा’ नाम की लड़की बन गए, लेकिन इसकी सिर्फ आवाज ही सुनाई दी। अब ‘ड्रीम गर्ल 2’ में इस लड़की को देखा भी जा सकता है। जी हां। फिल्म के सीक्वल में आयुष्मान को ‘लड़की’ के अवतार में देखा जाएगा। राज शांडिल्य के डायरेक्शन में बनी ये मूवी 25 अगस्त 2023 यानी आज थिएटर्स में रिलीज हो गई है। फैंस को बहुत उम्मीदें हैं। क्या आयुष्मान इन उम्मीदों पर खरे उतर पाए हैं? ये जानिए ‘ड्रीम गर्ल 2’ के ट्विटर रिएक्शन से, जो कि आने शुरू हो गए हैं।
कॉमेडी ड्रामा Dream Girl 2 को एकता कपूर और शोभा कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म में लंबी-चौड़ी कास्ट है। आयुष्मान और अनन्या के अलावा परेश रावल, अन्नू कपूर, राजपाल यादव, विजय राज, असरानी, अभिषेक बनर्जी, मंजोत सिंह और सीमा पाहवा नजर आए हैं। फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।