भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ब्लॉक शाखा ने २१ मई को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथी मनाई। रामपायली रोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में सभी कांग्रेसजन उपस्थित हुये व स्वर्गीय राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्र्यापण कर उनके विचारों को जन जन तक पहुॅचाने का संकल्प लिया। उपस्थित जानो ने बताया कि संचार तकनीकी को भारत में स्थापित करने वाले पहले शख्स हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी थे। जिनकी सोच काफी दूरगामी थी। वे भारत में संचार क्रांति के जनक थे आज उनकी ३२ वी पुण्यतिथी पर हम समस्त कांग्रेसी जन उपस्थित हुये है और उन्हे श्रृध्दासुमन अर्पित करते हुये उनके बताये हुये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है। पदमेश से चर्चा में पूर्व नपाध्यक्ष विवेक पटेल ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे। जिन्होने अपनी वायु सेना की नौकरी छोड़कर कांग्रेस की बागड़ोर संभाली थी वे देश के विकास में जब अपना अहम योगदान दे रहे थे तभी राष्ट्र विरोधी ताकतों ने उन्हे एक आत्मघाती हमले में खत्म कर दिया। आज वे भले ही हमारे बीच में नही है मगर उनके सिध्दांत हमारा मार्ग प्रशस्त कर रहे है। उन्होने ही सर्वप्रथम कम्पयूटर सहित संचार के समस्त संसाधनों की शुरूवात की थी। वही वे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री थे। आज वे भले ही हमारे बीच में नही है लेकिन उनके विचार व सिध्दांत हमारा हमेशा मार्ग प्रशस्त करेंगे। इस अवसर पर भोजेश्वर पटले, जितेन्द्र सिंह राजपूत, डॉ. जैशराज पारधी, विवेक पटेल, धवल मॉडल, डॉ. लोमहर्ष बिसेन, ओपल रांहगडाले, सुनिल राणा, तिलकचंद कटरे, राजा अली, शैलेन्द्र पटेल, मानसिंह परते, सतेन्द्र बिसेन, अशोक पारधी, देवीप्रसाद गौतम, शेरसिंह जैतवार, ओम प्रकाश बिसेन, योगेश टेकाम, भगत उईके, जवाहर पटले, घनश्याम आड़े, डुलीचंद बघेले, दिवान चौधरी, विजय नगपुरे, रूपलाल नगपुरे, राजू वरकड़े, मुकेश नेवारे, नंदकिशोर लिल्हारे, यशवंत पुशाम, विनय तुरकर, देवेन्द्र उईके, राहुल अमूले, अंकुश चौधरी, बटी टेंभरे, रवि टेंभरे सहित अन्य कांग्रेसी जन मौजूद रहे।










































