पूर्व भारतीय कप्तान ने SRH को जमकर लगाई फटकार, बोले – ‘वो शायद 500 रन बनाकर ही जीत पाएंगे’

0

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2026 की शुरूआत निराशाजनक रही है। उन्होंने 4 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इन चार मैचों में उन्होंने 3 बार 200 से अधिक का स्कोर बनाया लेकिन इसके बाद भी हार झेलनी पड़ी। हैदराबाद की कमजोर गेंदबाजी को देखते हुए भारत के पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत ने टीम पर निशाना साधा है।

श्रीकांत का कहना है कि इस गेंदबाजी के साथ एसआरएच की टीम 300 रन बनाने के बावजूद जीत हासिल नहीं कर सकती है। उनका मानना है कि ऐसी गेंदबाजी लाइनअप के साथ आप 500 रन बनाकर ही जीत हासिल कर सकते हैं। पूर्व भारतीय चयनकर्ता का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब ईशान किशन की अगुवाई वाली टीम को पंजाब किंग्स के खिलाफ 219 रन बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा।

क्रिस श्रीकांत ने हैदराबाद पर साधा निशाना

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “हैदराबाद की गेंदबाजी में कोई गुंजाइस नहीं है। विपक्षी टीम उनके सामने आसानी से 300 रन भी बना लेगी। उनकी टीम में शिवांग कुमार और हर्ष दुबे दो अच्छे युवा स्पिनर हैं लेकिन उनकी गेंदबाजी यहीं खत्म हो जाती है। ईशान मलिंगा की गेंदबाजी उन्हें सीधे कोलंबो पहुंचा देगी। एसआरएच फिर भी उनसे गेंदबाजी करा रही है। जयदेव उनादकट और हर्षल पटेल का समय खत्म हो चुका है। हैदराबाद इस गेंदबाजी के साथ तभी जीत सकती है, जब वे 500 रन बना लें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here