डिजिटल वित्तीय सेवा प्लेटफार्म पेटीएम चलाने वाली कंपनी वन97 ने कहा कि इस वर्ष जुलाई-अगस्त में उसके मंच से राम वितरण कारोबार में तेजी आई है और इन दो महीनों में उसने कुल 4517 करोड़ रुपए के 60 लाख कर्ज वितरित किए। कंपनी ने बीएसई स्टाक एक्सचेंज को दी सूचना में कहा कि हमारा ऋण वितरण कारोबार लगातार तेज हो रहा है। अगस्त की रफ्तार से हमारा वार्षिक ऋण वितरण कारोबार वार्षिक 29000 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा। बाजार सूचना में कंपनी ने कहा है कि जुलाई और अगस्त 2022 में उसके मंच से वितरित ऋणों की संख्या पिछले साल इसी अवधि की तुलना में 246 प्रतिशत बढ़कर 60 लाख हो गई। इस दौरान वितरित ऋण की राशि 4517 करोड रुपए रही जो पिछले साल इसी अवधि की तुलना में 484 प्रतिशत अधिक है।









































