पेट्रोल और डीजल की कीमत 5 रुपए तक हो सकती है कम

0

जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ‎गिरावट आ सकती है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 96 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। जानकारों का मानना है कि इस भाव की ही वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमत में भी 5 रुपए तक की गिरावट आ सकती है। वै‎श्विक बाजार में क्रूड ऑयल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे पहुंच गए हैं। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 96 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। डब्ल्यूटीआई का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल है। लगभग 15 दिनों में डब्ल्यूटीआई के दाम में करीब 12 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम भी 5 दिनों में 15 डॉलर प्रति बैरल से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। जानकारों के अनुसार ओपेक के ऑयल प्रोडक्शन बढ़ाने के बयान के बाद यह गिरावट दर्ज की गई है। जिस तरह से क्रूड ऑयल के दाम गिर रहे हैं, उससे आने वाले दिनों में भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की जा सकती है। दो महीनों में पेट्रोल और डीजल 5 रुपये तक सस्ता हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here