पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल: व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

0

बालाघाट जिले के बैहर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुक्की रोड पर स्थित इमली मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। मृतक दर्शन सिंह पिता लामसिह मरकाम 35 वर्ष ग्राम लगमा थाना बैहर निवासी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल को सुबह दर्शन सिंह मरकाम अपने रिश्तेदार बहादुर सिंह धुर्वे के साथ मोटरसाइकिल से बैहर किसी काम से आए थे। काम खत्म करने के बाद दोनों वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बैहर से मुक्की रोड़ इमली मोड़ के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें तत्काल बैहर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहा से प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान 3 अप्रैल की सुबह करीब 11:30 बजे दर्शन सिंह ने दम तोड़ दिया वहीं बहादुर सिंह का इलाज अभी जिला अस्पताल में जारी है।जिला अस्पताल पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई पश्चात दर्शनसिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिये है। मामले की आगे जांच के लिए मर्ग डायरी संबंधित थाना बैहर को भेजी जा रही है।मृतक दर्शन सिंह अपने परिवार के साथ खेती-किसानी कर जीवनयापन करता था। जिसके परिवार में पत्नी और तीन बेटे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here