पेड़ ने वृद्ध की बदली तकदीर, एक रात में ही बन जाएगा लखपति

0

कौन जाने कब तकदीर बदल जाए कुछ ऐसा ही कटंगी के ग्राम आंजनबिहरी निवासी 86 वर्षीय वृद्ध के साथ हो रहा है. अपनी 35 साल की आयु में घर पर लाल चंदन का पौधा लगाने वाले यह शख्स अब किसी भी दिन रातों-रात लखपति बन सकता है. दरअसल, इस शख्स ने करीब 50 साल पहले अपने घर में एक पौधा लगाया था जो आज विशाल वृक्ष बना गया है जिसकी कीमत 06 लाख रुपए आंकी गई है. मगर, वृद्ध ने व्यापारियों को पेड़ बेचने से इंकार कर दिया है. वह इसे विभाग को बेचना चाहते है. आंजनबिहरी निवासी जयपाल राउत बताते है कि उन्होंने 35 साल पहले घर के आंगन में लाल चंदन का पौधा लगाया था आज विशाल वृक्ष बन चुका है. यह वृक्ष इतना विशाल है कि आस-पास के जंगल और गांवों में कहीं भी देखने को नहीं मिलेगा. यह वृक्ष को खरीदने के लिए अब तक अलग-अलग राज्यों से कई व्यापारी उनके पास आ चुके है मगर, उन्होंने व्यापारी और चोरों को पेड़ बेचने से इंकार कर दिया है.
ग्राम पंचायत आंजनबिहरी के सरपंच दीपक पुष्पतोड़े बताते है कि गांव में जैपाल राउत के घर के चंदन के पेड को देखने के लिए कई गांवों के लोग यहां आते है जबकि कई लोग पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान के लिए चंदन की लकड़ी भी ले जाते है. घर में पेड़ होने के कारण यह सुरक्षित बचा हुआ है. जयपाल राउत ने करीब 50 साल पहले पौधा लगाया था जो आज विशाल वृक्ष का रूप ले चुका है. उन्होंने बताया कि कई बार चंदन की खरीददारी करने वाले व्यापारी भी उनके पास आए लेकिन जैपाल जी ने पेड़ नहीं बेचा. अब उनके घर में और भी चंदन के पेड़ हो गए है जिसके चलते जैपाल पेड़ बेचने का इरादा बना चुके है लेकिन वह किसी व्यापारी या चोर को नहीं बल्कि विभाग को यह पेड़ बेचने की इच्छा जाहिर करते है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here