पैपराजी पर भड़क गए अर्जुन कपूर

0

अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आने वाले हैं। इन दिनों वह अपनी इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अर्जुन पैपराजी पर गुस्सा होते हुए नजर आए। दरअसल, ये वीडियो मुंबई के एक रोड का है, जहां पर उनका एक फैन फोटो क्लिक करवाने के लिए आता है। वहीं पैपराजी अर्जुन की फोटो क्लिक करने के लिए रोड को घेर लेते हैं। इस पर एक्टर उन सभी पर भड़क जाते हैं और कहते है, ‘अंदर आओ पहले तो आप लोग, हमारी रोड नहीं है, आप लोग ये करते हो नाम हमारा खराब होता है’। अर्जुन के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रह हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here