पैसेंजर ने प्लेन का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की:क्रू ने रोका तो चम्मच से गर्दन पर वार किए, अमेरिकी एयरलाइंस ने बैन लगाया

0

अमेरिका में लॉस एंजिल्स से बोस्टन जा रही फ्लाइट में एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की। जब क्रू मेंबर ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने हमला कर दिया। घटना रविवार की है। मैसाचुसेट्स के इस पैसेंजर को बोस्टन लोगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। उसे एयरलाइंस की किसी भी फ्लाइट में यात्रा करने से बैन कर दिया गया है।

लैंडिंग से 45 मिनट पहले क्रू को मिला अलर्ट

यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट में फ्रेंसिस्को सेवेरो टोरेस (33 साल) ने लैंडिंग से करीब 45 मिनट पहले ही फर्स्ट क्लास और कोच सेक्शन के बीच मौजूद इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की। तभी क्रू को कॉकपिट में इसका अलर्ट मिला। इसके बाद एक फ्लाइट अटेंडेट जांच के लिए इमरजेंसी गेट के पास पहुंचा। वहां उसे दरवाजे का हैंडल पूरी तरह से बंद नहीं था और उसका इमरजेंसी स्लाइड भी हटा दिया गया था।

बोस्टन एयरपोर्ट पर आरोपी को गिरफ्तार किया
टोरेस से पूछताछ के बाद अटेंडेट ने कैप्टन से फ्लाइट को जल्द से जल्द लैंड करने को कहा। इसी दौरान टोरेस ने टूटी चम्मच से अटेंडेट पर हमला कर दिया। उसने गर्दन पर 3 बार वार किया। क्रू मेंबर्स और पैसेंजर्स की मदद से टोरेस को काबू में किया गया। इसके बाद फ्लाइट बोस्टन एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुई, जहां टोरेस को गिरफ्तार कर लिया गया।

उम्र कैद की सजा दी जा सकती है
फ्लाइट में सवार पैसेंजर्स ने बताया कि टेक-ऑफ होने के बाद से ही टोरेस अजीब बर्ताव कर रहा था। वो बार-बार सबसे इमरजेंसी गेट, डोर हैंडल और सेफ्टी के बारे में पूछ रहा था। उसे कई बार इमरजेंसी गेट के आसपास घूमते भी देखा गया था।

टोरेस को 9 मार्च को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोप साबित होने पर उसे उम्रकैद की सजा सुनाई जा सकतीै ह। इसके साथ 4 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना लगाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here