पॉलीथिन निकालकर पूजन सामग्री को ससम्मान नपाध्यक्ष व पार्षदों ने गंगाजी में किया विसर्जित

0

नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद से ही नगर को साफ, स्वच्छ और ग्रीन शहर बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जहां गत दिनों उन्होंने शहर के प्रमुख स्थल बस स्टैंड को व्यवस्थित बनाने का काम किया। वहीं हाल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर नगर की  नदी के किनारे और देवीतालाब एवं मोतीतालाब के किनारे बनाये गये विसर्जन कुंड के पास पूजन सामग्री संग्रहण वाहन की नपा द्वारा व्यवस्था की गई थी। जिसमें प्रतिमा को छोड़कर विसर्जित की जाने वाली पूजन सामग्री को एकत्रित किया गया और उस पूजन सामग्री से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली पॉलिथिन को अलग कर पानी में गलने वाली सभी पूजन सामग्री को व्यवस्थित वैनगंगा नदी में ससम्मान, पूरी आस्था और श्रद्वा के साथ विसर्जित किया गया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष सुरजीतसिंह ठाकुर, पार्षद समीर जायसवाल, सुधीर चिले, कमलेश पांचे, धीरज सुराना, खगेश कावरे, छोटू थापा स्वास्थ्य प्रभारी सूर्यप्रकाश उइके, प्रिती घरते, यामिनी नगपुरे सहित नपा के स्वास्थ्य कर्मचारी प्रमुख रुप से उपस्थित रहे ।

 ससम्मान विसर्जित की गईं पूजन सामग्री 
आपको बताए कि नगरीय क्षेत्र में मनाये गये श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के साथ ही आगामी समय में पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं द्वारा किये जाने वाले तीजा व्रत, गणेशोत्सव और दुर्गोत्सव पर्व, पूरी आस्था और श्रद्वा के साथ मनाया जायेगा। अमूमन बीते वर्षो में नपा द्वारा व्यवस्था नहीं किये जाने से लोग भूलवश पूजन सामग्री को नदी में प्रवाहित कर देते थे। जिससे जल प्रदूषण का खतरा बना रहता था। जिसको लेकर नपाध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर द्वारा पर्यावरण और जल प्रदूषण को रोकने के लिए सकारात्मक प्रयास करते हुए विसर्जन के दौरान पूजन सामग्री संग्रहण वाहन को विसर्जन स्थल पर रखा गया था, जिसमें शहर के नागरिकों ने सहयोग करते हुए प्रतिमा का पावन जल में विसर्जन कर पूजन सामग्री को पूजन सामग्री संग्रहण वाहन में जमा किया था। जिसे, भक्तो की आस्था और श्रद्वा का ध्यान रखते हुए 22 अगस्त को नगरपािलका अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीतसिंह ठाकुर द्वारा पूजन सामग्री को वैनगंगा नदी के छोटे पुल से गंगा जी में ससम्मान विसर्जित किया।

पर्यावरण और जल प्रदूषण को रोकना सबकी जिम्मेदारी -भारती ठाकुर  
मामले को लेकर की गईं चर्चा के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीतसिंह ठाकुर ने बताया कि गत दिवस मनाये गये भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व में प्रतिमा विसर्जन के दौरान शहर के नागरिक भक्तों द्वारा सहयोग करते हुए पूजन सामग्री को नगरपालिका के पूजन सामग्री संग्रहण वाहन में जमा किया गया था। जिसे आज ससम्मान और पूरी आस्था एवं श्रद्वा के साथ, पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए सामग्री से पॉलिथिन अलग कर नदी में घुल जाने वाली पूजन सामग्री को गंगाजी में प्रवाहित किया गया है। आगामी समय मंे मनाये जाने वाले तीजा पर्व, गणेशोत्सव और दुर्गोत्सव पर्व में भी शहर के नागरिक सहयोग करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं जलप्रदूषण को रोकने, पूजन सामग्री को सीधे विसर्जित ना करें, उसे नपा के पूजन सामग्री संग्रहण वाहन में जमा करें, जिसे नगरपालिका आपकी आस्था और श्रद्वा का सम्मान करते हुए उसे ससम्मान, पूजन सामग्री से पॉलिथिन को अलग कर उसे गंगाजी में विसर्जित करवा देगी। जिससे हम पर्यावरण और जल प्रदूषण को रोक पायेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here