नगर के वार्ड नंबर 7 स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय साधना भवन में रविवार को गुरु जन सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शैलेंद्र गुप्ता निरंजन बिसेन श्रीमती राहंगडाले लता श्रीवास श्रीमती सुधा ब्रम्हाकुमारी बहन उर्वशी बहन जयश्री सहित अन्य गणमान्य गुरु जानो व लोगो की उपस्थिति में कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। जिसमें सर्वप्रथम परमपिता परमात्मा की आराधना कर उपस्थित शिक्षक अतिथियों को तिलक लगाकर सम्मान किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम को उपस्थित जनों ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में आधुनिक युग चल रहा है जिसमें कई प्रकार से शिक्षा अध्ययन के स्रोत है। यदि कोई शिक्षा अध्ययन करना चाहता है तो उसके लिए वर्तमान में महत्वपूर्ण है एक लक्ष्य होना और उसके पीछे निरंतर प्रयासरत रहेगा तभी कोई भी व्यक्ति शिक्षा अध्ययन व्यापक तौर पर कर सकता है। जरूरी नहीं है कि कोई पढ़ाई में कमजोर है तो सभी चीजों में कमजोर होगा प्रत्येक बच्चे की अपनी क्षमता होती है शायद वह कोई दूसरी विधा मैं निपुण हो जिसके लिए हमें हर बालक की मनोस्थिति को समझना होगा। जिस प्रकार पांचों उंगलियां बराबर नहीं होती उसी प्रकार हर बच्चा बराबर नहीं होता है। पदमेंश से चर्चा में ब्रह्मकुमारी बहन पूजा ने बताया कि ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय साधना भवन में गुरु जन सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें नगर के विभिन्न विद्यालय और महाविद्यालय के गुरुजनों को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया है। साथ ही उनके द्वारा वर्तमान में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाल पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक व ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय साधना भवन के बहन व भैया मौजूद रहे।