पंख संस्था द्वारा सावन मास के अवसर पर सावन महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया है। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में सभी संस्थाओं, समाज व स्कूलों को भी शामिल किया गया है। इस संबंध में पंख संस्था की अध्यक्ष पूजा अग्रवाल ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा में बताया कि सावन महोत्सव में महिलाओं बच्चों व बालिकाओं के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें सोलो डांस, ग्रुप डांस, किडस मॉडलिंग, मिस सावन व मिसेस सावन क्वीन पांच प्रतियोगिता आयोजित की है। जिसके लिये 28 जुलाई से राउंड शुरू होंगे। जिसमे 28 व 29 जुलाई को ऑडीसन रखा गया है। इसमें चयन होने के बाद 30-31 जुलाई को मिस सावन व मिसेस सावन क्वीन के अलग-अलग केटेगरी द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जावेगी। इसके बाद 2 अगस्त को स्थानीय नूतन कला निकेतन में फिनाले रहेगा। जिसमें आयोजित सभी प्रतियोगिता के चयनित प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति देंगे। इस दौरान संरक्षक तपेश असाटी ने बताया कि पंख संस्था द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं बच्चों व बालिकाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिये मंच प्रदान किया जा रहा है। संस्था द्वारा हर वर्ष अलग-अलग तरीके से सावन महोत्सव मनाया जाता है। प्रकृति को हरा भरा रखने व पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण का भी आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में अपनी सहभागिता देकर इस आयोजन को सफल बनायें। इस अवसर पर आशीष मिश्रा, पंख संस्था की सचिव पूनम बर्वे, उपाध्यक्ष माधुरी अग्रवाल, तृप्ति शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिता अग्रवाल, प्रवक्ता पूजा गोस्वामी, प्रीती सेठिया, ज्योति सोनी, रेखा बिनोदिया, चित्रा पंडेलकर, औऱ ममता साहू, सहित अन्य पदाधिकारी सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।