नगर के वीरांगना रानी अवंती बाई स्टेडियम में 15 जनवरी को युवा संवाद सम्मेलन का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। यह सम्मेलन भाजयुमो मध्यप्रदेश प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सुहागपुरे, छगन हनवत, निरंजन बिसेन, शैलेन्द्र सेठी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सौरभ टेबू पटेल, सहित अन्य पदाधिकारी सदस्यों की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। जिसमें सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान जगह-जगह भाजपाइयों के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत पुष्प वर्षा और आतिशबाजी कर किया गया। कार्यक्रम के अंत में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत युवाओं को प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं अन्य मोर्चे व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।