प्रधानमंत्री ने सिंधु को बधाई दी

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर ओपन का खिताब जीतने पर खुशी व्यक्त करते हुए महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को इसके लिए बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह देश के लिए गौरव का क्षण है। सिंधु की यह जीत युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं पहली बार सिंगापुर ओपन का खिताब जीतने के लिए सिंधु को बधाई देता हूं। उन्होंने एक बार फिर अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा साबित करते हुए सफलता हासिल की है। यह देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है और आगामी दिनों में खिलाड़ियों को प्रेरणा भी देगा।’’ सिंधु ने रविवार को यहां कड़े मुकाबले में चीन की वैंग झी यी को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में हराकर पहली बार सिंगापुर ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट का खिताब जीता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here