नगर मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में जिला कबड्डी संघ बालाघाट के तत्वाधान में १३ नवंबर को कबड्डी खिलाडिय़ों का कबड्डी का ट्रायल (चयन) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लालबर्रा, खैरलांजी, कटंगी, मगरदर्रा, समनापुर सहित अन्य ग्रामों के ग्रामीण कबड्डी खिलाड़ी पहुंचे जिनकी कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का प्रो कबड्डी लीग प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है जिसमें बालाघाट जिले से १२० खिलाडिय़ों का चयन कर १२ टीम तैयार की जायेगी जो आगामी समय में जिला स्तर पर होने वाली प्रो कबड्डी लीग प्रतियोगिता में अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगें और प्रदेश स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भी शामिल होगें। चर्चा में कबड्डी संघ जिला सचिव भीमराज ठाकरे ने बताया कि प्रो कबड्डी लीग का आयोजन आगामी समय में जिला स्तर पर आयोजित होने वाला है इसलिए कबड्डी खिलाडिय़ों का चयन करने के लिए लालबर्रा में कबड्डी का ट्रायल रखा गया है जिसमें लालबर्रा, खैरलांजी, कटंगी व अन्य विकासखण्ड के खिलाड़ी आये है जिनके मध्य कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित कर खिलाडिय़ों का चयन किया जा रहा है जो आगामी समय में जिला स्तर पर प्रो कबड्डी लीग में अपने खेल का प्रदर्शन करेगें साथ ही यह भी बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कबड्डी खिलाड़ी प्रदेश व देश में आयोजित होने वाली प्रो कबड्डी लीग प्रतियोगिता के लिए खिलाडिय़ों को फायंसर व्यक्ति लेकर जायेगें और वे अपने खेल का प्रदर्शन करेगें एवं बालाघाट जिले से १२० खिलाडिय़ों का चयन कर १२ टीम तैयार की जायेगी।










































